सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें – उपेंद्र तिवारी राज्यमंत्री
भारतीय सहारा –
जौनपुर (सू0वि0)। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज उत्तर प्रदेश सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद जौनपुर उपेंद्र तिवारी द्वारा विकासखंड सिरकोनी एवं सिकरारा में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। मा0 प्रभारी मंत्री द्वारा विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने पंचायत भवनों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो के नाम लिखवाने के निर्देश दिए। जन सेवा केंद्र को आवंटित गांव में ही खोले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवशेष घरों में शौचालय बनवा लिया जाए। राज्य मंत्री ने कहा कि जिन लोगो के खाते में शौचालय का पैसा चला गया है वे जल्द से जल्द शौचालय बनवा ले। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण में किसी भी प्रकार की गडबडी नहीं होनी चाहिए,शिकायतें मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
मा. राज्यमंत्री द्वारा विकास खण्ड सिकरारा में टीकाकरण के कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर टीकाकरण कराया जाना है, उस क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जाए।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत छुटे लोगो को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्रभारी मंत्री को आश्वस्त कराया गया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों पर जल्द से जल्द कार्यवाही कर सूचित किया जाएगा।
इस अवसर पर माननीय विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा, जफराबाद हरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
