प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों ने सरकार द्वारा दी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का लिया जायजा
भारतीय सहारा –
जौनपुर (सू0वि0)। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार/ प्रभारी मंत्री जनपद जौनपुर उपेंद्र तिवारी एवं माननीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव के द्वारा विकासखंड सिकरारा की ग्राम पंचायत मीरगंज का निरीक्षण कर सरकार द्वारा दी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गांव में चल रहे टीकाकरण कार्य की जानकारी प्राप्त की, एमओआईसी के द्वारा बताया गया कि आज कुल 240 लोगों का कोरोना का टीकाकरण किया गया। मा. राज मंत्री ने गाँव मे बने शौचालय के सम्बंध में जानकारी ली, जिस पर सचिव अर्पिता के द्वारा बताया गया कि गांव में कुल 151 लोगों को शौचालय का लाभ दिया गया है। मा0 राज्यमंत्री के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बी.बी.सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
