ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया चक्काजाम, पुलिस और परिजनों सहित ग्रामीणों में हुई झड़प में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त
मौके पर पहुंचे 5 थानों की फोर्स सहित एसपी गंगापार धवल जयसवाल
—————————————-
विजय पाल –
फूलपुर, प्रयागराज। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अजय कुमार की मृत्यु के उपरांत परिजनों सहित ग्रामीणों ने प्रयागराज जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर विभिन्न मांगों सहित हत्या का आरोप लगाया देखते ही देखते पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प के साथ पथराव के दौरान पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि कोतवाली फूलपुर के बहरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरभानपुर के समीप चैमलपुर में सड़क हादसे में ग्राम प्रधान घायल हो गए थे। घायलावस्था में इलाज के दौरान ग्राम प्रधान की मौत हो गई। थाना फूलपुर क्षेत्र अंतर्गत कनौजा खुर्द गांव निवासी अजय कुमार पुत्र बाबूलाल भारतीया बहरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रिश्तेदारी में अपने भाई के बेटी के घर गया था। जहां से वापस लौटते समय 24 जून को चैमलपुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ग्राम प्रधान अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी घरवालों व रिश्तेदारों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए और घायलावस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मरीज की स्थिति गंभीर देख पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन किसी कारणवश वहां भर्ती नहीं किया जा सका इस वजह से वापस मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक सप्ताह बाद 01 जुलाई 2021 को प्रात: 6:00 बजे उसकी मौत हो गई। यह जानकारी घरवालों को हुई तो घर पर कोहराम मच गया। वहीं इसकी जानकारी क्षेत्र में ग्रामीणों को हुई तो शुभचिंतकों का घर पर आना जाना शुरू हो गया। इसी क्रम में जब शव पोस्टमार्टम हाउस से वापस कनौजा खुर्द गांव में पहुंचा तो परिजनों सहित ग्रामीणों ने प्रयागराज जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया जिसे खुलवाने में थाना फूलपुर, सराय इनायत, बहरिया, थरवई व सराय ममरेज की पुलिस सहित कोतवाली प्रभारी राजकिशोर व एसपी गंगापार धावल जायसवाल उपस्थित होकर लोगों को आश्वासन देते हुए जाम को सुचारू रूप से प्रारंभ कराया जिसके उपरांत परिजन व ग्रामीणों ने शव को अंतिम संस्कार हेतु लेकर निकल गए।
