कांग्रेस नेता अजय शंकर दुवे पहुंचे मृतक राम आसरे पटेल के घर, मासूम आयूष को देखकर भरा आंखों मे आंसू, मासूम आयूष को लिया गोंद,आयूष की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने का लिया जिम्मा

भारतीय सहारा संवाददाता –
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। विगत दिनों मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लतहरिया में राम आसरे पटेल की हत्या हो गई थी। मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेत अजय शंकर दुवे ( अज्जू ) ने पीड़ित परिवार के बीच पहुँचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया ।अजय शंकर दुवे की आंखों मे उस समय आंसू भर गया जब मृतक राम आसरे पटेल के मासूम आयुष 3 वर्ष को देखा जिसके ऊपर से पिता का साया उठ गया। अजय शंकर दुवे अपनी आंखों मे से आंसू को पोछते हुए मासूम आयुष को अपनी गोंद मै बैठाकर बोले कि आज से आयुष बेटे को हमने गोंद ले लिया। इनकी पढाई का पूरा खर्च मैं स्वयं निर्वहन करूँगा चाहे जितना पढ़े । अज्जू दुवे ने कहा आयूष जब तक कोई नौकरी नही करने लगेगा इस बालक की सेवा मै करता रहूँगा।
