आशीष सेंगर की मौत की सूचना मिलते ही गांव मे छाया मातम, माता- पिता का रो – रोकर हुआ बुरा हाल

डॉ यल. बी सिंह की रिपोर्ट
माधौगढ़ , जालौन। गोहन थाना के अंतर्गत सीमा से लगे ग्राम कुरसेड़ा में कुछ समय पहले खुशहाली का माहौल था वही कुछ समय पहले जैसे ही गाँव में ये सनसनी खेज खबर मिली समय को अपना करवट बदलने में देर नही लगी और संपूर्ण गाँव का माहौल गमगीन हो उठा । ज्ञात हो कि ग्राम कुरसेड़ा का रहने वाला आशीष सेंगर पुत्र मनमोहन सिंह थाना गोहन, जिला जालौन का अपहरण फरीदाबाद से हुआ जो अकेला चिराग था घर का जो रोजी रोटी के लिए बाहर शहर फरीदाबाद में एचडीएफसी फाइनेंस बैंक में जॉब करने लगा लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था। कुछ ग्राम वासियो से अवगत हुआ कि किसी आपराधिक गैंग ने अपहरण कर उसे हमेशा हमेशा के लिए काल की नींद सुला दिया । माँ पिता और परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। गाँव मातम के मंजर में गमगीन हो गया है। वही एसटीएफ पुलिस छानबीन में लगी हुई है और खुलासा करने के लिए स्थानीय पुलिस की भी मदद भी ले रही है लेकिन अभी किसी का नाम खुलकर नही आया । एसटीएफ अज्ञात को लेकर छानबीन करने में जोर आजमाइश लगा रही है । पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपा जा चुका है जिसका हिन्दू धर्म के अनुसार अंतिम दाहसंस्कार ग्राम वाशियो ओर परिजनों के माध्यम से कराया गया ।वही एसटीएफ पुलिस ने कुछ ग्राम बसियो से भी हल्की पूंछताछ की है। पूछने पर पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है।
