जमीनी विवाद में चली गोली, एक की हालत गंभीर
विजय पाल –
फूलपुर, प्रयागराज। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फिरोजपुर उर्फ शेषपुर निवासी राजन जो कि एक प्रतिष्ठित व्यवसाई के रूप में जाने जाते हैं। फूलपुर के प्रतिष्ठित व्यवसाई राजन जो कि बस स्टाप फूलपुर के पास किराना की दुकान चलाते हैं। बताया जाता है कि परिवार में जमीनी विवाद के चलते सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे काजू (35) पुत्र राजन को प्रियांशू (29) पुत्र श्यामकुमार ने जमीनी विवाद के चलते गोली मार दी। गोली काजू के पीठ पर गुर्दे के पास जा लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। यह देख परिजनों ने घायलावस्था में एस०आर०एन० प्रयागराज उपचार के लिए ले गए। घटना की जानकारी क्षेत्राधिकारी फूलपुर रामसागर तथा कोतवाली फूलपुर प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर को हुई। जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी फूलपुर व प्रभारी निरीक्षक फूलपुर मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजन व आसपास के व्यक्तियों से पूंछताछ की। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे के तमाम लोग किराना व्यवसाई के घर पहुंचकर घटना के विषय में जानने की कोशिश की।
