भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

यात्री प्रतीक्षालय समेत पांच सड़कों, नालियों का सांसद सीमा द्विवेदी ने किया लोकार्पण

0 9

नगर में विकास का क्रम अनवरत चलता रहेगा – चेयरमैन शिव गोविन्द साहू

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । नगर के विकास के लिए नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने सराहनीय कार्य किया है। हमे विश्वास है कि साहू जी के नेतृत्व में नगर में आगे भी तीव्र गति से विकास कार्य होता रहेगा। उक्त बातें मंगलवार को राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग पैतीस लाख रुपए

की लागत से नगर के स्टेशन रोड़ से मा गायत्री मंदिर रोड़ पर सड़क व नाली निर्माण, मछलीशहर रोड़ पर सुरेंद्र के मकान से हरी के मकान तक सड़क व पटरी सुधार कार्य, थाने के बगल नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय, राजू के मकान से प्रभाकर के मकान तक नाली जीर्णोद्धार, प्रभाकर के मकान से देवेंद्र के मकान तक सीसी इंटरलॉकिंग रोड, नाली निर्माण, सिनेमागली में नाली व सीसी इंटरलॉकिंग रोड का पुनर्निर्माण का लोकार्पण

करने के दौरान उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद समूचे जनपद की नगर पालिकाओं में अपनी एक अलग पहचान रखता है । यह नगर पालिका परिषद तीन जनपदों की सीमा पर स्थित होने के बाद भी अपने सीमित संसाधनों में अपनी स्वच्छता , अपनी कार्यकुशलता के लिए जाना एवं पहचाना जाता है । उन्होंने कहा कि यहां के चेयरमैन साहू जी का सदैव यह प्रयास रहा है कि राजनीति से परे हटकर सभी सभासदों के साथ मिलकर नगर का उत्तरोत्तर विकास कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने कहा कि आज हम लोगो का सौभाग्य है कि इस बार के कार्यों का लोकार्पण राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी के करकमलों द्वारा हुआ है। आगे भी मुंगराबादशाहपुर नगर को आदर्श नगर बनाने में राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी के सहयोग से विकास का क्रम चलता रहेगा । उनके सहयोग की हम लोग अपेक्षा करते हैं जिससे नगर के विकास की गति में और तीव्रता आ सके। उन्होंने कहा कि नगर में इस तरह से विकास कार्यों के होने से यहां का विकास कार्य अनवरत नई ऊंचाईयों पर पहुंच रहा है। चेयरमैन ने कहा कि मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका परिषद के द्वारा नगर में कराए गए निर्माण कार्य मे 1- चौराहे पर यात्री प्रतिक्षालय । 2- गायत्री माता मंदिर स्टेशन रोड पर 350 मीटर काली सड़क । 3- रविंदर गली पकड़ी द्वितीय में नाली व इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण कार्य ।
4-गोलामंडी में सभासद दीपा जायसवाल के घर के सामने वाली रोड पर नाली व इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण कार्य । 5-साहबगंज द्वितीय सिनेमा गली में न्यू शिवम स्वीट मार्ट के सामने वाली रोड पर नाली व इंटर लॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कार्य । 6-नई बाजार में पंप नंबर 6 पर भवन निर्माण व सुधार कार्य । इसके पूर्व राज्यसभा सांसद का नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू समेत अन्य गणमान्य जनों ने मल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी द्वारा फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण कर किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद शाहू, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं सभासद संतोष कुमार मिश्र , पुष्पा शुक्ला , भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त , महामंत्री रंजीत भोज्यवाल , अनिल विश्वकर्मा , अनुपम तिवारी , ठेकेदार कमरूद्दीन लारी , आलोक कुमार गुप्त, अरविन्द साहू बच्चा, मनीष साहू, अवर अभियन्ता सिविल हरि जी वर्मा , जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को , राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला , लिपिक ओंकार नाथ मिश्रा , ज्ञान प्रकाश पटेल , सफाई नायक होरीलाल , सौरभ जायसवाल , सूर्य लाल जायसवाल , दुर्गावती देवी , हरिओम केसरी , राजेन्द्र प्रसाद, प्रभात तिवारी , राम यश पटेल , राम यश मौर्या , राजेश कुमार गुप्त , सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More