भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

किसी के सुख दुख में शरीक होना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं- सतपाल प्रधान

0 25

गाजियाबाद । धर्म और बिरादरी से हटकर सर्व समाज के लिए काम करने वाले समाजसेवी के रूप में समाजसेवी सतपाल सिंह क्षेत्र में खासे प्रचलित है। आमजन के हित में हमेशा खड़े रहने वाले सतपाल प्रधान का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। लोनी के नसीब विहार स्थित कार्यालय पर इंद्रजीत मावी मोहम्मद शरीफमहेश मोहम्मद असलम सुनील कुमार राजबहादुर शर्मा सोनू रविंद्र भट्ट जितेंद्र सिंह अनिल दिलीप अनूप आदि

अभिन्न साथियों से घिरे सतपाल सिंह उर्फ सुबे प्रधान ने कहा- यह भी सत्य है कि जहां एक और किसान सर्दी गर्मी झेलकर देश के लिए अन्न उपजाता है वहीं उसके परिजन देश की सीमाओं की भी रक्षा करते हैं, यदि केंद्र सरकार और किसान के बीच किसी प्रकार की कोई समस्या है अभी तो उसे मिल बैठकर समस्या का निदान करना चाहिए, इसके अतिरिक्त मैं स्वयं भी एक सामाजिक प्राणी हूं किसी के सुख दुख में बराबर खड़े रहकर उसकी मदद करना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं।
लोनी तथा आसपास के ग्रामों में अपने निश्चल व्यवहार के कारण खासी लोकप्रिय सुबे प्रधान ने आगे कहा- अपने लिए तो हर कोई जी लेता है असली आनंद तो तब है जब दूसरे के लिए जिया जाए ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More