लोकाधिकार सेवा समिति के बैनर तले 2200 जरूरत मंद लोगो का नेत्र परीक्षण कर चश्मा दिया गया, पत्रकारों को चंद्रशेखर आर शुक्ला ने कोरोना योद्धा सममान से किया सम्मानित

सुलतानपुर । लोकाधिकार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पति.समाजसेवी चन्द्रशेखर आर शुक्ल “बेबी भइया” के द्वारा विगत कई वर्षों से मुफ्त नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण तथा विकलांगो व गरीब असहाय लोगों को कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया जाता है । समिति का यह 14 वाँ वर्ष है ।गत दिनांक 6 दिसंबर 2020 दिन रविवार सुबह 9 बजे से कमला नर्सिंग होम जयसिंहपुर रोड बराैसा सुलतानपुर में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी के हाथों से कार्यक्रम का उदघाटन किया गया साथ मे क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे। शिविर में जरूरत मंद लोगो का नेत्र परीक्षण कर चश्मा दिया गया और इस शिविर में 2200 लोग लाभान्वित हुए। दूसरे दिन 7 दिसंबर को सुबह 9 बजे से कम्बल वितरण का भी आयोजन किया गया । उसी दौरान कार्यक्रम मेंसमिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आर शुक्ल के हाथो द्वारा तमाम पत्रकारों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित भी किया गया । इस कार्यक्रम में जिला के कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
