न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा का जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया


नलखेड़ा, आगर मालवा। मां बगलामुखी की नगरी में न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा का जन्मदिन मां बगलामुखी के दर्शन कर हवन पूजन के साथ किया गया । सभी साथियों के द्वारा केक काटकर एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा शर्मा का पुष्प माला पहनाकर साफा बांधकर स्वागत किया गया । इस मौके पर न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी राजेश शर्मा के द्वारा सभी अतिथियों पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी। इस मौके पर न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संगठन के सभी पदाधिकारी संभागीय प्रभारी सचिन खरे जिला अध्यक्ष मुकेश जी हरदेनिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल जी गर्ग जिला सहयोगी सलाहकार अनिल जी शर्मा संभागी उपाध्यक्ष गोविंद गुरु शर्मा , ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप जी कारपेंटर सुरेश गहलोत गोविंद गुर्जर पत्रकार सतीश घवरी नलखेड़ा प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष जाफर खान आदि समस्त पत्रकारों के द्वारा पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा का स्वागत किया गया
