भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

नाव पलटने से एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबने से हुई मौत

0 14

रिपोर्ट राजेश शर्मा ब्यूरो प्रमुख उज्जैन संभाग
आगर मालवा । पचेटी बांध में 5 लोगों के डूबने का मामला 5 हि शवों को निकाल लिया गया है आपको बता दें कि आगर जिला मालवा के कानड ब्लॉक के पास पचेटी बांध मां बड़ी माता के दर्शन के लिए लोग जा रहे थे वहां डूबने पर नाव पलटने से हादसा हुआ काफी दर्दनाक हादसा है । एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई है मृतकों में दो महिलाएं 3 बच्चे शामिल है जिसमें दो बालिका है और एक लड़का है एक ही परिवार की इस तरह की दर्दनाक घटना से सभी का दिल दहल गया । 2 शव पहले ही मिल गए थे बाकी की रेवेन्यू टीम के ऑपरेशन के दौरान तीन शवों को निकाला गया ।
एसडीआरएफ की टीम के कमांडेंट हर्ष कुमार जैन एवं एसडीआरएफ प्रभारी सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों ने निकाले शेष 3 शव ।
एएसपी आगर ने उत्कृष्ट कार्य हेतु एसडीआरएफ प्रभारी सुरेश कुमार यादव सहित नाव से रेस्क्यू कर रहे जवान महेश खराड़ी, घीसुलाल एवं लक्ष्मण मीणा को मोके पर ही 500-500 का इनाम दिया ।
एसडीआरएफ के कुल 10 जवान लगे थे रेस्क्यू में ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More