मंत्री सतीष महाना ने जल संचयन एवं संवहन योजनाओं सहित अन्य जन लाभकारी योजनाओं का शिलान्यास किया

ब्यूरोचीफ अविनाश द्विवेदी
सरसौल,कानपुर। गोपा अष्टमी के अवसर पर सरसौल कमालपुर रोड़ पर मा.मंत्री श्री सतीश महाना ने जल जीवन मिशन एवं *हर घर नल से जल’* की बात कहते हुए कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसौल में जल संचयन एवं संवहन योजनाओं सहित अन्य जन लाभकारी योजनाओं का शिलान्यास किया। मा.मंत्री श्री सतीश महाना ने किसानों और ग्रामीणों को दी राहत भरी सौगात। ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया व मा. मंत्री जी का किया गया भव्य स्वागत और मंत्री जी ने पूजन कर आशीर्वाद लिया। साथ में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कमलेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा जी, मा. मंत्री प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र अवस्थी जी, बी.डी.ओ सौरभ बर्नवाल जी, चिकित्सा अधीक्षक एस.एल वर्मा जी, रानू शुक्ला उपाध्यक्ष, मयंक शुक्ला, SC मोर्चा अध्यक्ष शिवसंकर लाल, सरसौल जिला पंचायत उम्मीदवार श्री राहुल सिंह सरसौल बाजार मालिक, नकुल सिंह, फूल सिंह साहू, अनुराग शुक्ला सरसौल आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
