रोड पर चलने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की जानकारी दी गयी
जौनपुर (सू0वि)। 23 नवम्बर 2020 को तृतीय त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तिम दिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग एवं स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करते हुए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जौनपुर एस0पी0 सिंह द्वारा ओवरलोडिंग सड़क के किनारे खडे अवैध वाहनों एवं रेट्रोरिफलेक्टिव टेप की सदभावना पूर्ण चेकिंग किया जाना तथा उल्लघन कर्ताओं को वीडियों क्लिप का मोबाइल द्वारा दिखाया गया एवं रोड पर चलने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की जानकारी दी गयी। उक्त के पश्चात टैम्पो/टैक्सी यूनियन एवं ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन के साथ विचार गोष्ठी जिसके अन्तर्गत ’’कोविड-19 से बचाव व सुरक्षित सड़क सुरक्षित प्रदेश’’ विषय पर सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा जानकारी दिया गया।
उक्त अवसर पर कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ समस्त प्रवर्तन कर्मी मौजूद रहे एवं गोष्ठी में आये हुए जनमानस को कोविड-19 से बचाव व सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित पम्पलेट, हैण्डबिल का वितरण कराया गया।
