भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मल्हनी मेरा परिवार है और एक बेटे के तौर पर सदैव आप सबके दुःख-सुख में आपके बीच मौजूद रहूँगा – मनोज सिंह

0 22

जौनपुर। मल्हनी की जनता का जनादेश शिरोधार्य हैं, इस जनादेश को स्वीकार करता हूँ। मुझे जो आशीर्वाद सहयोग और समर्थन मिला है इसके लिए मल्हनी की देवतुल्य जनता का कोटिशः आभार, धन्यवाद करता हूँ। मैं आपको साक्षी मानकर प्रण करता हूँ कि आपके बीच रहकर ही आपके हर संदेह को दूर करने और आपका विश्वास जीतने में खुद को समर्पित कर दूँगा। चुनावी जीत-हार मुझे मल्हनी से भावनात्मक रूप से अलग नहीं कर सकता । उक्त बाते मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मनोज सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि मल्हनी मेरा परिवार है और एक बेटे के तौर पर सदैव आप सबके दुःख-सुख में आपके बीच मौजूद रहूँगा। मल्हनी ने मुझे अपनाया है और मैं कहीं नहीं जाने वाला। एक बार फिर बँटने और भटकने से हमारी ताकत कमजोर हुई है और मल्हनी की बदहाली के जिम्मेदारों को ही कमान मिल गई। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि पूरी मजबूती के साथ हर अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध सदैव संघर्ष करूँगा।
आपकी हर लड़ाई में पूरी ईमानदारी के साथ आपके बीच रहूँगा । आज के जनादेश को सर-माथे पर लगाते हुए यही संकल्प लेना चाहता हूँ। मुझपर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं अपना अथक परिश्रम करने वाले पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के प्रति में आतंरिक आभार व्यक्त करता हूँ।

———————————————————-

विज्ञापन –

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More