बिहार का ताज किससे सिर पर सजेगा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का काम किया जाएगा।
दिल्ली। आज बिहार की सभी 243 सीटों और वाल्मीकि नगर संसदीय उपचुनाव के परिणाम आने वाले हैं, अगले कुछ घंटों में ये तय हो जाएगा कि बिहार का ताज किससे सिर पर सजेगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का काम किया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों में आयोग के निर्देशानुसार निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी की तैनाती की गई है। पल पल का ताजा अपडेट भारतीय सहारा पर आज सचबह 8 बजे से देखिए।
