भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी ने किया मनरेगा पार्क तथा तालाब का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

0 27


जौनपुर (सू0वि0) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा विकासखंड सिरकोनी के हौज में बने तालाब तथा प्राथमिक विद्यालय हौज में बने मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अच्छा कार्य कराए जाने पर खंड विकास अधिकारी सिरकोनी राम निहोर सरोज की प्रशांसा की तथा उन्होंने कहा कि शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करा लें। जिलाधिकारी ने कहा कि तालाब के चारों तरफ पाथवे बनाएं तथा उस पर इंटरलॉकिंग तथा बैठने के लिए बेंच

लगवाये। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्क में चारों तरफ गेंदे के फूल लगाएं। प्राथमिक विद्यालय हौज के मनरेगा पार्क में बैडमिंटन कोट, योगास्थल, बेवी पार्क बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि गांव वालों की टीम बनाकर यहां खेल प्रतियोगिता कराएं। जिलाधिकारी ने तालाब के पास बने मंदिर का जीर्णोद्धार कराने के निर्देश विकासखंड अधिकारी को दिया तथा कहा कि पास के मैदान पर बच्चों के खेलने के लिए व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने क्रिकेट खेल रहे बच्चों की मांग पर क्रीड़ा अधिकारी को बच्चों के लिए क्रिकेट बैट, स्टम्पस, वॉलीबॉल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ एक ओवर क्रिकेट भी खेला।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More