भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मुंबई महानगरपालिका के 2022 चुनाव मे खिलेगा कमल – राम गोपाल “काका”

0 29

मुंबई, महाराष्ट्र । मुंबई मे महानगरपालिका का शासन किसी भी सियासी दल की बड़ी ताकत मानी जाती है। इसी ताकत को आगामी बीएमसी 2022 चुनाव मे हासिल करने का इसबार मिशन मोदी ने संकल्प लिया है। बीएमसी पर भगवा फहराने की ओर बीजेपी को स्पष्ट बहुमत लायक सीटें जिताने के लिए अभी से कमर कस लेनी होगी। उक्त बाते पूर्व मुंबई के अंधेरी एमआईडीसी मे स्थित होटल तुंगा इंटरनेशनल मे आयोजित मिशन मोदी की राज्य ईकाई की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष राम गोपाल “काका” ने कही। गुरुवार 5 नवंबर 2020 को डेमोक्रेसी डेवलेपमेंट ट्रस्ट द्वारा संचालित मिशन मोदी अगेन पीएम के महाराष्ट्र राज्य के पदाधिकारियों को लक्ष्य हासिल करनेके लिए काका ने टिप्स दिया। समूचे राष्ट्र मे मिशन मोदी की अलख जगाने वाले लोकनायक काका ने पोलिंग बूथ की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सफल बूथ मैनेजमेंट की बदौलत हम बीएमसी पर काबिज होंगे। इसके प्रत्येक बूथ पर कम से कम ग्यारह- ग्यारह प्रमाणित समर्पित कार्यकर्ता आज से ही तैयार करने होंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका मे 227 सीटें हैं। हर सीट के अन्तर्गत सभी मतदेय स्थलों पर मिशन मोदी की मौजूदगी जरूरी होगी। उन्होंने कहा कि लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए जाऐं। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री काका ने बड़ा एलान करते हुए उर्जावान युवा क्रांतिकारी नेता ब्रजलाल तिवारी को मिशन मोदी अगेन पीएम मुंबई प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर पूरे भरोसे के साथ सौंपी। इस मौके पर श्री तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिया कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है मै उसपर खरा उतरने की हर संभव प्रयास करुंगा। कार्यक्रम को संगठन के राष्ट्रीय मंत्री व गुजरात प्रदेश के प्रभारी संजय पाण्डेय ने संबोधित किया और पदाधिकारियों में संगठन के प्रति उर्जा का संचार किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री घनश्याम मौर्य, प्रदेश मंत्री तारा सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रशेखर शुक्ल, काशी प्रांत महामंत्री राजेश कुमार सिंह, मुर्जी पटेल, पूर्व नगर सेवक अशोक सिंह, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, पूर्व ट्रस्टी सिद्ध विनायक मंदिर मुंबई, रमेश दुबे जिलाध्यक्ष नई मुंबई, कृष्ण कुमार मौर्य जिला उपाध्यक्ष, डा. काझी जी पटेल, सुनील शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, धनन्जय सिंह अधिवक्ता हाईकोर्ट मुंबई, राजेश दुबे, राहुल शर्मा, दिनेश तिवारी, मधुकर गिरजेश प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रतिनिधि के.पी. सिंह समेत अन्य तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रशेखर शुक्ल को मुंबई प्रदेश का प्रभारी बनाया गया । साथ ही प्रदेश प्रवक्ता ध्रुव कुमार के तिवारी को बनाया गया है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More