*दिल_की_कलम_से ✍️✍️✍️*
आदरणीय राज्य सभा की सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी आज आपके सोशल मीडिया के योद्धाओं का मिशन सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ। आज वह दिन याद आ रहा हैं जब हम अपने मल्टीमीडिया फोन से 2G का रिचार्ज करा कर 51MB नेट से आपका प्रचार प्रसार करना शुरू किया था । धीरे-धीरे स्थितियां बदलती गई सोशल मीडिया की ताकत बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप जैसे बेहतरीन एप्स उपलब्ध हुए जिस पर हमने विधानसभा चुनाव में आपकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए कई ग्रुप बनाएं , दिन प्रतिदिन सभी सोशल मीडिया के सभी

नेटवर्को पर आपकी लोकप्रियता बढ़ाने का निरंतर प्रयासरत रहा । शुरू के दिनों में फेसबुक जैसे लोकप्रिय प्लेटफार्म पर आलोचकों और स्वयं के विरोधियों का सामना करना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण और कठिन था उस टाइम मेरे प्रत्येक पोस्ट पर ऐसी टिप्पणियां की जाती थी जो अशोभनीय एवं हौसले को धराशाई करने वाला रहता था लेकिन हमने अपने मेहनत लगन से अपने नेता सीमा द्विवेदी जी के विचारों, कार्यों को आपके द्वारा किए गए जनहित एवं समाज के लिए कल्याणकारी विषयों को जन जन तक पहुंचाने व आपकी लोकप्रियता बढ़ाने का प्रयास करता रहा । आपकी सादगी , विन्रमता , कार्यशैली से आप मुंगरा बादशाहपुर की सम्मानित जनता के हमेशा करीब रहीं, जहां तक हमें याद है सन् 2012 और सन् 2013 में हमारे अलावा कोई भी आपका सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नहीं था… समय के साथ साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें बेहतरीन साथी मिलें जिनके साथ मिलकर हमने पुरे जनपद को बताया कि सोशल मीडिया की ताकत क्या होती है । सोशल मीडिया के अपने योद्वाओं के साथ भाजपा और सीमा द्विवेदी की लोकप्रियता को आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाया ।आज आदरणीय सांसद महोदय आप की राज्यसभा की नियुक्ति प्रमाण पत्र देखकर प्रसन्नता की कोई सीमा नहीं है । शब्द कोश में शब्द नही है भावनाओं की ज्वाला उमड़ रही है भावुकता से ओत-प्रोत कलम चल रही है… आज शायद आखिरी पोस्ट होगी बतौर समर्थक पूर्व विधायक , आप हमेशा अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए वर्तमान विधायक रहीं, पिछले कई सालों से लगातार आपके द्वारा मिला प्यार – दुलार – आशीर्वाद एवं मां की तरह निरंतर मिलता रहा जो हमारे लिए सदैव अतुलनीय रहा । सोशल मीडिया एवं जीवन के पथ पर आगे की यात्रा का मार्ग दर्शन आप तय करेंगी ऐसी आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है।
————————————–
अंजनी तिवारी(पंकज)
समर्थक सीमा द्विवेदी पूर्व
विधायक मुंगरा बादशाहपुर
