विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में तहसीलदार ने चिपकाया नोटिस

राजेश शर्मा की रिपोर्ट –
आगर मालवा। मां बगलामुखी मंदिर में तहसीलदार बगलामुखी मंदिर एवं प्रशासनिक समिति के नाम फेसबुक व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी का उपयोग करने का नलखेड़ा, आगर मालवा जिले में विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में तहसीलदार ने चिपकाया नोटिस मामला नलखेड़ा की विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर का जहां पर पंडितों के द्वारा जो मंदिर में हवन पूजन कर्मकांड किया जाता है उनके नाम से तहसीलदार संजीव सक्सेना के द्वारा एक नोटिस चस्पा किया गया जिसमें लिखा गया है मंदिर समिति एवं मां बगलामुखी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर भक्तों को गुमराह करने का हैं जिसका मामला संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार नलखेड़ा संजीव सक्सेना के द्वारा एक नोटिस चस्पा किया गया है कि किसी भी पंडित पुरोहित के पास फर्जी आईडी मंदिर समिति एवं प्रशासनिक समिति के नाम से मां बगलामुखी के नाम से जो आईडी बनाई गई है उसको तुरंत हटा लिया जाए जबकि तहसीलदार को इस मामले को लेकर जिन पंडित पुरोहितों का नाम लिया जा रहा है उनकी वास्तविक जांच करवाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाना चाहिए क्या बात वास्तव में सही है या तहसीलदार महोदय के द्वारा किस बेस पर नोटिस चस्पा किया गया है सारे पंडितों को इस तरह से नोटिस के द्वारा तहसीलदार महोदय ने सूचना दी है नोटिस के जरिए सूचना किस आधार पर तहसीलदार महोदय के द्वारा दी गई है इसकी प्रशासनिक जांच कर कार्रवाई की जाना चाहिए जिससे कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो जरूरी नहीं कि सारे पंडितों पुरोहित यहां पर गलत हो तहसीलदार महोदय के द्वारा जिस तरह से तमाम पंडितों पुरोहितों के ऊपर जो आरोप लगाए हैं इसकी वास्तविकता जांच की जाना चाहिए नोटिस के जवाब में तहसीलदार महोदय से जब हमारे संवाददाता राजेश शर्मा ने चर्चा की तो उन्होंने कहा कि इस मामले को मैं संज्ञान में ले रहा हूं उचित कार्रवाई की जाएगी मां बगलामुखी के नाम पर इस तरह से फर्जीवाड़ा होना एक बहुत ही शर्मनाक एवं चिंता का विषय है यदि फर्जी तरीके से लोग भक्तों को गुमराह करके अपने आईडी फेसबुक का उपयोग कर उन्हें गुमराह कर रहे हैं हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाना उचित है वही जो इमानदारी पूर्वक अपना कर्मकांड हवन पूजन का कार्य पंडित कर रहे हैं उन लोगों के प्रति इस तरह नोटिस में सभी पंडितों पुरोहितों को तहसीलदार के माध्यम से सूचना देना भी गलत है यदि मामला सत्य है तो तहसीलदार महोदय को फर्जी आईडी वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाने का आदेश जारी करना चाहिए ।
