भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मां दुर्गा की नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी भावभीनी विदाई ,घाट पर किया विसर्जन

0 13

विसर्जन स्थल पर एसडीएम व सीओ समेत समितियो के अध्यक्षों का किया गया सम्मान-

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। मुंगरा बादशाहपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी आस्था व उत्साह पूर्वक किया गया। इससे पूर्व पंडितों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद मां की विदाई की तैयारी शुरू हुई। मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव ऊकनी मॆं उपजिलाधिकारी मछली शहर अंजनी सिंह व क्षेत्राधिकारी विजय सिंह तथा चेयरमैन शिव गोविंद साहू सहित दुर्गा

पूजा महासमिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से श्रद्धा पूर्वक शासन द्वारा बनाए गए विसर्जन स्थल विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्राधिकारी मछली शहर विजय सिंह व एसडीएम अंजनी सिंह समेत दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों को मां की चुनरी पहना हुआ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां विदा किया। विदाई यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्तिभावना से प्रेरित होकर विसर्जन अवधि तक भावुक दिखे। विदाई यात्रा के दौरान युवाओं ने मां के जयकारे लगाते हुए एक-दूसरे पर खूब गुलाल उड़ाए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मुंगरा बादशाहपुर सत्य प्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा में तैनात रहे। विदाई के दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने रूट व निर्धारित समयावधि का पालन किया। विसर्जन यात्रा में गाजे-बाजे के साथ रथ भी शामिल थे। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु भी थे। इसके पूर्व शहर के अन्य सभी पूजा समितियों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन अपने समीप तालाबों पर ही कर दिया था। उसी बीच विसर्जन स्थल पर बाल गोपाल दुर्गा पूजा समिति मोहल्ला लाइव मंडी के अध्यक्ष में एसडीएम सीओ व दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों समेत पत्रकार व समाजसेवियों को मां की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विसर्जन के पूर्व मां की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराने के दौरान सैकड़ों महिलाएं रथ के पीछे चलती नजर आएंगे ,।इस अवसर पर चेयरमैन शिव गोविंद साहू, महा समिति के अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त, विशंभर दुबे ,कानूनगो राजेश यादव ,भोला चौरसिया, दीपक शुक्ला, राजकुमार नेता ,जगदंबा जायसवाल, आलोक गुप्ता, अभिषेक शुक्ला व विश्वनाथ जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More