महिला हेल्प डेक्स का चेयरमैन संग सीओ ने फीता काट किया उद्घाटन
मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। मुंगरा बादशाहपुर थाने में महिला हेल्थ डेक्स का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शिव गोविंद साहू व क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने फीता काट कर किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क की सुविधा थाने में हो जाने से महिलाओं को काफी सुविधा होगी।और उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित व सख्त कार्रवाई किया जाए ताकि वह आसानी से अपने ऊपर हुए उत्पीड़न की शिकायत कर सके थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि महिलाओं की मदद के लिए सरकार ने महिला हेल्प डेस्क तथा नंबर जारी किए हैं। इन पर तुरंत मदद पाई जा सकती है। चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना किया है जो कि बढ़ते हुए अपराध को रोकने के लिए सार्थक कदम है। विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्त (पिंटू) ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि महिलाएं भयमुक्त होकर अपनी समस्या व पीड़ा महिला हेल्प डेस्क प्रभारी को अवगत कराएं और प्रभारी इसको गंभीरता से लेते हुए त्वरित आवश्यक कार्रवाई करें जिससे समाज में पुलिस के प्रति विश्वस्नियता बनी रहे। इस अवसर पर इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमारी, एसएसआई मनोज पांडे, विशंभर दुबे, व्यापार मंडल राजीव गुप्ता ,महेंद्र विजय शुक्ला, कमला पांडे, संतोष गुप्त, प्रताप चंद्र मोदनवाल सुरेश सोनी,सौरभ गुप्ता व महिला कांस्टेबल दीपिका आदि लोग उपस्थित रहे।
