मुर्ती की ऊँचाई 4 फिट से अधिक नही होनी चाहिये – एसडीएम
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। आज उपजिलाधिकारी मछली शहर नें दुर्गापूजा महासमिति के पदाधिकारियो वा विभिन्न पण्डालो के सदस्यों तथा नगर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ नगर पालिका परिषद में एक बैठक की । जहाँ सरकार की गाइड लाइन के मुताबित दुर्गा पूजा वा रामलीला को अनुमति के साथ किया जायेगा सूचना दी । उन्होने बताया कि मुर्ती की ऊँचाई 4 फिट से


अधिक नही होनी चाहिये और कोविट के कारण पण्डालों में सभी सुरक्षा के उपाय किये जाने जरूरी है । विर्सजन के लिये भी सीमित संख्या होगी और विवादित स्थलों पर विसर्जन नही किया जायेगा सरकारी व्यवस्था में विसर्जन स्थल जगह जगह चिन्हित है वही विसर्जन किया जाये तों अच्छा है ।
कार्यक्रम में दुर्गा पूजा महासामिति कें महामन्त्री दीपक शुक्ला , टीप कुमार केशरी, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता ,तहसील अध्यक्ष विश्वामित्र , पूर्व अध्यक्ष वा भाजपा नेता राजीव केशरी , सभासद गणेश कुमार गुप्ता , रामजस मौर्या , जमुना प्रसाद , विश्वनाथ जाय० , शिवकुमार लल्ला , नन्द लाल सर्राफ संजय कुमार चौरसिया , राजेश श्रीवास्तव , आदि उपस्थित थे । नगर पालिका परिषद के कर्मचारी वा RI रामानन्द शुक्ला जी नें व्यवस्था को सुन्दर बनाने में अपना योगदान दिया ।
