रसायन व उर्वरक मंत्रालय की निदेशक श्रीमती सीमा द्विवेदी ने उर्वरक एवं बीज भंडार का फीता काटकर किया उद्घाटन

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुंदहा प्राथमिक विद्यालय के पास मुंगरा बादशाहपुर की पूर्व विधायक एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा द्विवेदी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया । उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि भारत सरकार में उर्वरक मंत्रालय में पदासीन होने के कारण कोई भी उर्वरक एवं बीज की गुणवत्ता की परख करते हुए ही किसान भाइयों को खेतों में बीज डालनी चाहिए जो उत्तम किस्म के साथ उपजाऊ होने चाहिए जिससे किसानों को अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सके । इस मौके पर सिंह खाद एवं बीज भंडार के संस्थापक महेश सिंह ने आए हुए क्षेत्र के गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
