भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा


अयोध्या/बीकापुर।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा तहसील अध्यक्ष के के शुक्ला की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र मंगलवार को उप जिलाधिकारी प्रताप सिंह को सौंपा गया। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, ब्लॉक, तहसील, जिले पर नियुक्त किए गए सभी पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने, पत्रकारों की हत्या अथवा अन्य आकस्मिक मौतों पर आश्रित परिवार को 25 लाख रुपए आर्थिक मदद एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने, 25 वर्ष पत्रकारिता अवधि पूरी होने एवं 60 साल की उम्र पार कर चुके पत्रकारों को गुजारा भत्ता के रूप में कम से कम 10 हजार रुपए मासिक पेंशन दिए जाने, आवास बिहीन और असहाय पत्रकारों को समाज के दूसरे पात्र व्यक्तियों की तरह आवास दिलाने, ग्रामीण पत्रकारों को 10 लाख रुपए का सामूहिक दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पत्रकार पदाधिकारियों को जिले के स्थाई समिति में शामिल किए जाने, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मान्यता नियमावली में संशोधन कर तहसील स्तरीय पत्रकारों को वह सभी सुविधाएं दी जानी चाहिए जो जिला स्तरीय पत्रकारों को मान्यता देने पर दी जाती हैं। पत्रकारों को सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराए जाने, किसी भी प्रकार के ऊपर हमला होने पर आरोपी की बिना जांच के तत्काल गिरफ्तारी किए जाने, किसी भी पत्रकार के ऊपर कोई परिवाद दायर करने से पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से जांच किए जाने की मांग शामिल है।

इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला सचिव राजेंद्र पाठक, संयुक्त सचिव रमेश यादव, राकेश तिवारी, जिला प्रचार मंत्री अजय तिवारी और संगठन से जुड़े अरुण मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, विवेक तिवारी, दिलीप उपाध्याय, शिवकुमार तिवारी, अमित सिंह, दिग्विजय सिंह, मनोज तिवारी, उमाकांत विश्वकर्मा, हरिओम पांडेय, योगेंद्र नाथ उपाध्याय, संतोष पांडेय, हरिओम तिवारी, आलोक सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
