भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मिर्जापुर राजेंद्र एस बिंद के नेतृत्व में सपाइयों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0 21

भदोही । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा तथा बेरोजगारी और हिरासत में लगातार हो रही मौत को रोक पाने में नाकाम प्रदेश सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन के तहत जिला समाजवादी पार्टी भदोही के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का एक समूह भदोही जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया साथ ही जिलाध्यक्ष विकास यादव और पूर्व सपा लोकसभा प्रत्याशी मिर्जापुर राजेंद्र एस बिंद के नेतृत्व में सपाइयों ने जिलाधिकारी को अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय, तहसील कार्यालय इत्यादि पर धरना प्रदर्शन एवं राज्यपाल को ज्ञापन देने का आवाहन किया गया। प्रदेश में पिछले कई दिनों से समाजवादी पार्टी के लोग सरकार की नीतियों, किसानों की समस्याओं, बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई और लचर कानून व्यवस्था को लेकर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करने का काम कर रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त बाबा बिंद, रमेश चंद बिंद, कमला महतो इत्यादि मौजूद थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More