आगामी जिलापंचायत चुनाव हेतु विकास ठाकुर प्रवीण ने किया जनसम्पर्क
सुजानगंज, जौनपुर । वार्ड संख्या 31 सुजानगंज से जिलापंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी विकास ठाकुर “प्रवीण” ने गांवो में भर्मण कर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर लोगों का मांगा समर्थन।
कल सोनहिता न्यायपंचायत के रामपुर, सकरा, कपुरपुर, बंगालीपुर, भाऊपुर में घर-घर जाकर लोगो से सम्पर्क किया और मांगा समर्थन।
उन्होंने कहा कि सामाजिक हित के लिए सदैव जनता के बीच में रहकर का काम करने का वादा किया। कई ऐसी समस्या जो सामने है

उसका भी निराकरण करने के लिए विकास ठाकुर ने लोगों को आश्वासन दिया। लोगों को सामाजिक हित मे वोट करने के लिए भी कहा मताधिकार का सही उपयोग करें उनके साथ में बहुत से साथी अजय यादव, बृजेश, वकीम, प्रमोद, पंकज, अंकुश, अफ़सर, सन्तोष अन्य बहुत से साथीयों ने जनसम्पर्क में अपनी भूमिका निभायी।
