जला हुआ ट्रांसफार्मर सांसद ने दो दिन मे लगवाया, निवासियों मे खुशी की लहर
भारतीय सहारा संवाददाता –
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मछलीशहर के सांसद बी पी सरोज की लोकप्रियता दिनप्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है । सांसद बी.पी. सरोज अपने लोकसभा के साथ – साथ अन्य लोकसभा के लोगो के लिये भी निरंतर कार्यरत है । इसका एक उदाहरण है मुँगराबादशाहपुर के प्रतापगढ़ रोड पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जो जल गया था जिसकी वजह से लोग अंधेरे और तपतपाती गर्मी में रहने के लिए मजबूर थे । सांसद बी.पी. सरोज के प्रयास से दो दिन में ट्रांसफार्मर लग गया । ट्रांसफार्मर लगते ही प्रतापगढ़ रोड के निवासियों में खुसी की लहर दौड़ पड़ी और सांसद को इस कार्य के लिये लोगो ने आभार प्रकट किया ।
आज मुगरा बादशाहपुर प्रतापगढ़ रोड पर मछलीशहर के लोकप्रिय सांसद माननीय बी पी सरोज जी द्वारा 400 KVA का ट्रांसफर लगवाया गया इस कार्य के लिए मुगरा बादशाहपुर के वासियों ने माननीय सांसद जी कोटि-कोटि धन्यवाद दिया
