अजय शंकर की दिन प्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता से जनप्रतिनिधियों के माथे पर उभरी चिंता की लकीरें
बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन विधायक सीमा द्विवेदी को पराजित करने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी रहे अजय शंकर दुबे (अज्जू )भले ही विधानसभा में पहुंचने में कामयाब नहीं हो सके लेकिन मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों में अपनी पैठ बनाने में सफल रहे साबित रहे । कांग्रेस प्रत्याशी रहे अजय शंकर दुबे अज्जू द्वारा तत्कालीन विधायक सीमा द्विवेदी को कड़ी टक्कर देने के कारण मुंगराबादशाहपुर की विधायक बनी शुषमा पटेल के कोरोना काल में भी क्षेत्र से जहां लगभग गायब रही वहीं अपनी

पराजय के बाद भी अजय शंकर दुबे अज्जू न केवल क्षेत्र में बराबर बने रहे बल्कि गरीबों मजलूमों एवं असहायों के घर घर जाकर लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर गरीबों मजलूमों एवं असहायों को राशन सामग्री से लेकर अन्य जीवनोपयोगी सामग्री वितरित किया । संकटकाल में गरीबों मजलूमों एवं असहायों की सहायता करने के कारण उनकी लोकप्रियता भी लोगों में बढ़ गई । लोगों का कहना है कि संकट के समय जहां क्षेत्रीय विधायक सुषमा पटेल दूर दूर तक नजर नहीं आई वहीं पहली बार चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आने वाले अजय शंकर दुबे अज्जू भाइया गरीबों मजलूमों एवं असहायों के लिए मसीहा साबित हुए । लोगों की मानें तो जाति संप्रदाय धर्म से परे हटकर अजय शंकर दुबे अज्जू ने जिस तरह संकट में गरीबों मजलूमों एवं असहायों पीड़ितों की मदद करने में जुटे रहे उसे भुलाया नहीं जा सकता है । लोगों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता जाति संप्रदाय धर्म से ऊपर उठकर ऐसे ही ब्यक्ति को अपना प्रतिनिधि बनाकर विधायक चुनेगी जो गरीबों मजलूमों एवं असहायों पीड़ितों के सुख-दुख में भागीदार बनने की कूबत रखता है । जन चर्चाओ के अनुसार मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रहे अजय शंकर दुबे अज्जू की दिन प्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता से हतोत्साहित जनप्रतिनिधि के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी है । जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाले जनप्रतिनिधियों की उम्मीदों पर पानी फेरने के लिए लोगों ने कमर कस ली है ।कारण की विकल्प के रूप में उनके सामने अजय शंकर दुबे अज्जू सीना खोलकर उनके स्तर को ऊंचा उठाने एवं क्षेत्र का विकास करने के लिए मौजूद हैं । विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में अजय शंकर दुबे अज्जू बराबर क्षेत्र का दौरा कर लोगों के सुख-दुख में भागीदारी करने वाले पहले ब्यक्ति साबित हुए हैं । जिसके कारण अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए समस्याओं का पहाड़ खड़ा हो रहा है । जिसे हटाने के लिए उन्हें नाकों चने चबाना पड़ेगा ।
