मृतक के परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलाए जाने का होगा प्रयास— कारागार राज्यमंत्री
2 दिन पहले प्राइवेट बिजली मजदूर की खंभे में चढ़कर फाल्ट बनाते समय करंट में चिपक कर हुई थी दर्दनाक मौत
बिंदकी ,फतेहपुर । कारागार राज्यमंत्री ने मृतक युवक के परिजनों से मिलकर घटना पर दुख जताते हुए परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें शासन प्रशासन से अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने परिजनों से कहा कि घटना कि वह जांच भी कराएंगे और दोषियों को दंड दिलाने का काम करेंगे।
शनिवार को कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह बिंदकी क्षेत्र के नंदा पुर गांव पहुंचे और दो दिन पहले करंट में चिपक कर मौत का शिकार हुए प्राइवेट बिजली मजदूर के परिजनों से मिलकर घटना पर दुख जताते हुए अधिक से अधिक शासन प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने का

भरोसा भी दिया बताते चलें कि 2 दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के भेउली गांव में बिजली के खंभे में चढ़कर फाल्ट बनाते समय प्राइवेट बिजली मजदूर रोहित उम्र 18 वर्ष पुत्र गुलाब निवासी नंदा पुर की करंट में चिपक कर दर्दनाक मौत हो गई थी इस दुखद घटना के बाद हड़कंप मच गया था ग्रामीण शव को लेकर विद्युत उपकेंद्र भी पहुंचे थे और मुआवजे की मांग किया था सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी और पुलिस ने ग्रामीणों पर जनों को समझा कर मामले को शांत करा कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था घटना की जानकारी मिलने पर कारागार राज मंत्री जय कुमार सिंह 2 दिन बाद पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि निश्चित रूप से पूरा प्रयास रहेगा कि उन लोगों को और अधिक से अधिक आर्थिक मदद मिले घटना की जांच भी कराएंगे घटना के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी इस मौके पर कारागार राज्य मंत्री के प्रतिनिधि कैलाश नारायण शर्मा प्रधान सतीश उमराव सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
