भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

महिला व्यापार मंडल कंछल गुट ने संगठन मजबूती पर दिया बल

0 21

लोगों से नजर नहीं नजरिया बदलने की अपील
बिंदकी , फतेहपुर । महिला व्यापार मंडल कंछल गुट की बैठक में संगठन मजबूती पर बल दिया गया ताकि व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ी जा सके बैठक में कहा गया कि कोरोना पॉजिटिव लोगों तथा उनके परिवार के प्रति नजर नहीं नजरिया बदलने की जरूरत है उनके साथ भेदभाव की भावना ना रखी जाए । शनिवार को नगर के रामलीला मैदान के निकट महिला व्यापार मंडल कंछल गुट कि बैठक व्यापार मंडल की अध्यक्ष स्वाति उमर के प्रतिष्ठान में हुई जिसमें संबोधित करते हुए स्वाति ओमर ने कहा कि संगठन को और बेहतर ढंग से मजबूत करना है ताकि व्यापारियों की हितों की लड़ाई लड़ी जा सके खासकर महिला व्यापारियों के हितों के लिए विशेष ध्यान रखने की जरूरत है इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोनावायरस संक्रमण तेजी से फैला है इसके बचाव के लिए बेवजह घरों से बाहर ना निकले बाहर निकले तो सामाजिक दूरी का पालन करें मास्क लगाएं तथा हाथ भी समय-समय पर धुलते रहे। उन्होंने कहा सबसे बड़ी समस्या इस समय यह आ रही है कि जो लोग भी कोरोना पॉजिटिव निकलते हैं उस व्यक्ति विशेष के प्रति तथा उसके परिवार के प्रति समाज के अधिकांश लोग गलत नजरिए से देखते हैं उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है यह बहुत गलत धारणा है संक्रामक बीमारी है दवा और इलाज के बाद व्यक्ति ठीक हो जाता है निश्चित रूप से उन्हें मानसिक रूप से मजबूत करना है

ना कि उनके साथ भेदभाव करके उन्हें मानसिक रूप से कमजोर करना है उन्होंने कहा इसी का नतीजा है कि बहुत लोग कोरोनावायरस संक्रमण की जांच कराना चाहते हैं लेकिन डर के कारण वह लोग जांच नहीं करा पा रहे हैं निश्चित रूप से हमें संक्रमित व्यक्ति तथा परिवार के मनोबल को बढ़ाना होगा ताकि ऐसे लोग जल्द ठीक हो सके हमें बीमारी से लड़ना है ना कि बीमार से इसलिए सभी लोग अपना नजरिया बदलें और कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए स्वयं जागरूक हो तथा दूसरों को भी जागरूक करें इस मौके पर महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष स्वाति के अलावा महामंत्री आशा ओमर शकुंतला गुप्ता अनीता गुप्ता अर्चना गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More