दिल्ली ।केरल के कोझिकोड रनवे पर शुक्रवार की रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। कोझीकोड के कारीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उतरते वक्त फिसल गया और फिसलने के बाद विमान एयरपोर्ट से सटी घाटी में चला गया। हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में बंट गया। इस घटना में विमान के पायलट की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। खबर लिखे जाने तक घायल यात्रियों को निकाल कर अस्पताल भेजा जा रहा था।
कारीपुर विमान दुर्घटना को लेकर पीएम मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन से फोन पर बात की है।