भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, नाली, बिजली और गाँवो में जल का उचित प्रबंध कराना युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था हमारा लक्ष्य – विकास ठाकुर प्रवीण

0 30

सुजानगंज/जौनपुर । पूरे उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत के चुनाव मे इसबार प्रत्याशियों की फिर एक बार होड़ लगने लगी है। पुनः प्रत्याशी नये नये वादे लेकर आ रहे है। ऐसे ही सुजानगंज जौनपुर में देखने को मिल रहा है।
सुजानगंज वार्ड नं 31 के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी *विकास ठाकुर प्रवीण* इस बार मैदान में आ गये है। इनकी लोकप्रियता क्षेत्र में बहुत ही प्रभावी है और युवा सोच के साथ क्षेत्रवासियों के लिए काफी क्रियाशील रहते है। ये मैनजमेंट की पढ़ाई भी किये है। इनका कहना है कि हमारे

मुद्दे में शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ सड़क, नाली, बिजली और गाँवो में जल का उचित प्रबंध कराना होगा और युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करना इनका लक्ष्य होगा। इससे क्षेत्र के लोगो को बाहर रोजगार के लिये जाना ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर इतने निचले पायदान पर जा रहा है जो हमारे भविष्य के लिए चिन्ताजनक है। इसको हम बेहतर करने के लिए कार्य करेंगे।

सुजानगंज वार्ड क्रमांक 31 के अंतर्गत लगभग 22 ग्रामसभा बखोपुर, बरपुर, भाऊपुर, दारुनपुर, कान्हापुर, करौरा, मिश्रमऊ, पतहना, सलारपुर, सोनहिता, सुल्तानपुर, नरहरपुर, प्यारेपुर, रामपुर-भभरा, साड़ी-कला, बौरई, देवकली, बेर्रा, भटौली, सरायभोगी, बंगालीपुर, दहेव है

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More