भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भाजपा युवा नेता व समाजसेवी विनोद मिश्रा के पिता श्री राधेश्याम मिश्रा का निधन

0 23

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । भाजपा युवा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी सोहाँसा , मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर निवासी विनोद मिश्रा के पिता श्री राधेश्याम मिश्रा का 3 अगस्त 2020 दिन सोमवार को निधन हो गया । निधन की सूचना मिलते ही परिवार मे मातम छा गया । निधन की सूचना मिलते ही आसपास के लोग पहुंच गए । अवधेश मिश्रा ने बताया कि हमारे चाचा श्री राधेश्याम मिश्रा की आँख का इलाज चल रहा था अचानक रात्रि 11.30 बजे निधन हो गया । जिसकी आत्मा की शांति के लिए 12 अगस्त दिन बुधवार को दशगात्र, 13 अगस्त दिन गुरुवार को एकादशाह ( सुध ) और 15 अगस्त दिन शनिवार को त्रयोदशाह ( तेरही ) का आयोजन किया गया है ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More