भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अपने नौनिहालों को पी0सी0वी0 वैक्सीन नियत समय पर जरूर लगवाये- मुख्य चिकित्सा अधिकारी

0 29
जौनपुर (सू0वि) । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राकेश कुमार जनपद में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्र्तगत नई वैक्सीन पी0सी0वी0 13 अगस्त 2020 से शुरू करने का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है, यह पी0सी0वी0 वैक्सीन (न्यूमोकोकल कान्जूगेट वैक्सीन) नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में समावेशित किया जायेगा। यह वैक्सीन बच्चों में न्यूमोनिया, मैनिनजायेटिस, सैफ्टीसीमिया जैसे खतरनाक एवं जानलेवा बीमारियों से बचाव करेगा। प्रदेश में प्रतिवर्ष इन बीमारियों से लगभग 1.58 लाख बच्चों के मौत हो जाती है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम मे इस वैक्सीन के समावेशित होने से उक्त मौतो को रोका जा सकेगा, जो पांच वर्ष तक के बच्चों में होने वाली कुल मृत्युओं का 16 प्रतिशत है। जनपद मंे 1 वर्ष में कुल 1.31 लाख बच्चों को यह वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। यह वैक्सीन प्रथम खुराक डेढ़ माह पर दूसरी खुराक साढे़ तीन माह पर एवं तीसरी बुस्टर खुराक नौ माह पर दी जायेगी। यह वैक्सीन जनपद में मंगा ली गयी है एवं वैक्सीन के लांच करने की समस्त तैयारियां जैसे प्रशिक्षण, लाइजिस्टक आदि की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है।
जनपद में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के प्रथम चरण का आयोजन भी 10 अगस्त 2020 से शुरू किया जाएगा जो पुरे 1 माह तक चलाया जाएगा इस दौरान बुधवार एवं शनिवार के टीकाकरण शत्रों पर 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलायी जायेगी, जनपद में कुल 5.66 लाख बच्चों को विटामिन-ए पिलाने का लक्ष्य रखा गया है इसकी भी तैयारियां जैसे प्रशिक्षण लाजिस्टीक आदि पूर्ण कर ली गयी है, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ0 नरेन्द्र सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 राकेश कुमार ने जनपद की जनमानस से अपील की है कि अपने नौनिहालों को पी0सी0वी0 वैक्सीन नियत समय पर जरूर लगवाये एवं बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान 9 से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक अवश्य दें।
Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More