जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने किया सरयू नदी पर स्थित राम पैड़ी का निरीक्षण

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए लिए भूमि पूजन हेतु प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर अयोध्या में इन दिनों प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है इसी क्रम में आज जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने आज स्वयं सरयू घाट पहुंचकर श्री राम पैड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां पर टूटे हुए टाइल्स पत्थर तथा खराब लाइटें देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को अबिलंब सारी व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया कथा राम पैड़ी की साफ सफाई के लिए भी निर्देश दिया।
