जौनपुर (सू0वि) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बंदे भारत योजना के अंतर्गत काफी संख्या में विदेश से लोग वापस आ रहे हैं। अब तक जौनपुर में 512 लोग आ चुके हैं। शासन के आदेश है कि जो 07 दिन से अधिक प्रवास करेंगे उनको 07 दिन जिला स्तर पर नामित होटल में कोरनटाइन करना पड़ेगा। उसके बाद 7 दिन घर में कोरनटाइन करना पड़ेगा। इसके तहत प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। 27 जुलाई तक 24 लोग ऐसे हैं जिनका अभी 7 दिन पूरा नहीं हुआ और उन्हें होटल में ही रहना है। 24 लोगों में 10 लोग होटल में रह रहे शेष 14 लोग होटल में नहीं गए। जो लोग होटल में नहीं गए। सभी थानाध्यक्षों को उनकी सूची भेजी गयी है।