भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अपनी जन्म भूमि शचीपुरम् को आदर्श गांव और सीता माता धाम का सौंदर्यीकरण कराएंगे — पद्म विभूषण जगदगुरु श्री रामभद्राचार्य जी

0 40

सुजानगंज, जौनपुर । विश्व के एकमात्र दिब्यांगो के शैक्षिक, सामाजिक , रोजगार व पुनर्वास के लिए सदैव तत्पर रहने वाले शचीपुरम् की पवित्र भूमि में जन्म लेने वाले महाकवि ,विधा वाचस्पति अनेक राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सुशोभित भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से संमानित ,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती से संमानित पूर्व नाम आचार्य गिरिधर लाल मिश्र वर्तमान चित्रकूटतुलसीपीठाधीश्वर जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री

रामभद्राचार्य जी महाराज , एशिया के एकमात्र समवेत जगदगुरु रामभद्राचार्य दिब्यांग विश्वविद्यालय , चित्रकूट के संस्थापक / कुलाधिपति ने अपनी जन्म भूमि शचीपुरम् को आदर्श गांव और ऐतिहासिक मंदिर सीता माता धाम , सराय भोगी का उत्तर प्रदेश सरकार से सौंदर्यीकरण कर विकसित करने का बीडा उठाया है। जो अब उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने इस ऐतिहासिक मंदिर को धरोहर ,पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगा । सुजानगंज क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि ऐसे महापुरुष ने अपनी जन्म भूमि के लिए विकसित कराएंगे। जगदगुरु जी का ही नहीं वरन विश्व के लिए वरदान के रूप में आज हमारे जगदगुरु जी का अवतरण हुआ है । आपने अभी तक देशभर के दिब्यांगो के लिए शैक्षिक , रोजगार देकर नया जीवन दान दिया है। अब आपने अपनी जन्म भूमि में इसी तरह का कायाकल्प करेंगे। अब वास्तव में यह क्षेत्र धन्य हो जाएगा । जो यह क्षेत्र अभी तक राजनीति का शिकार हो गया था। विकास जैसे शब्द शून्य हो गया था लेकिन अब यह सुजानगंज की धरती जहां पर परम पूज्य जगदगुरु जी ने अपनी जन्म भूमि शचीपुरम् को आदर्श गांव व राघव सरोवर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र दिया था। माननीय मुख्यमंत्री जी ने पत्र पर अपनी सहमति देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित विभागों को निर्देश जारी किया है जो पंचायती राज विभाग , ग्राम्य विकास विभाग , उत्तर प्रदेश पर्यटन , माननीय मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना मे शामिल करने का प्रस्ताव दिया था। इसके साथ ही क्षेत्र मे बिजली समस्या बहुत ही गंभीर है। जिसके लिए किसानों को खेती- बारी करते समय लो बोल्टेज की समस्या , गर्मी उमस , छात्रों को पढाई करते समस्या कटौती , दुकानदार ,ब्यापारी , आम जनता को बिजली की समस्या के लिए क्षेत्र में एक बिजली उपकेंद्र का निर्माण भी प्रस्तावित हैं। इसी संबंध में क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न विभागों की टीमों ने शचीपुरम् गांव , क्षेत्र का विजिट कर विभिन्न योजनाओं पर गांव के वरिष्ठ नागरिकों पंडित रमापति मिश्रा , एस0 पी0 मिश्रा , राम सिंह बबा , आनंद मिश्रा , सुबेदार मिश्रा ,अरविंद मिश्रा , संतोष मिश्रा , मुकुंद सिंह , भाषकर सिंह आदि से गांव को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने संबंधित चर्चा की । इन सभी विकास कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता ने महापुरुष पद्म विभूषण जगदगुरु श्री रामभद्राचार्य जी का वंदन किया है कि पूज्य गुरुदेव ने इस संबंध विचार किया। इस संबंध में अधिकृत जानकारी जगदगुरु रामभद्राचार्य दिब्यांग विश्वविद्यालय , चित्रकूट के सूचना जनसंपर्क अधिकारी एस0 पी0 मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन स्तर से विभिन्न योजनाओं को अमली -जामा पहनाने के लिए प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया है । बजट जारी होने पर कार्य शुभारंभ होगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More