भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

शहर के दस थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला

0 28

कानपुर । कानपुर जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने की कवायद के तहत शहर के दस थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि 20 जुलाई को लागू लॉकडाउन की बंदिशें दो थाना क्षेत्रों से हटाई गई है जबकि इनके स्थान पर दो नए क्षेत्रों को 10 की सूची मे जोड़ा गया है। कानपुर के डीएम ने बताया कि जिले के चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, स्वरूप नगर, फीलखाना और ग्वालटोली में वृहद कन्टेनमेन्ट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण लॉकडाउन आज रात से शुक्रवार रात तक लगाया गया है। इसके साथ ही सरकार के आदेशानुसार शनिवार और रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

कानपुर के डीएम डॉ. ब्रहमदेव राम तिवारी ने रविवार देर रात बताया कि पिछले सोमवार को लागू पूर्ण लॉकडाउन के अनुकूल परिणाम मिल है। कोरोना संक्रमण के प्रसार को थामने के लिये आठ क्षेत्रों में पहले से लागू लॉकडाउन को 31 जुलाई रात 10 बजे तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। जबकि इस सूची में ग्वालटोली और फीलखाना क्षेत्र का नाम जोड़ा गया है और इन्हे मिलाकर पहले की तरह 10 क्षेत्रों में लाकडाउन लागू रहेगा। इससे पहले किदवईनगर और नवाबगंज में लॉकडाउन की बंदिश को हटाया गया है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More