चर्चाएं ख़ास बनी शांति समिति की बैठक – पालिका अध्यक्ष समेत प्रबुद्धजनों ने किया बैठक का बहिष्कार
बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह द्वारा रविवार को आयोजित की गई शांति समिति की बैठक उस समय चर्चा ए ख़ास बन गई जब शांति समिति की बैठक का नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू , नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवं कुछ पत्रकारों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया । जिसके कारण बैठक में चंद लोग ही मौजूद रहे । बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद द्वारा

थाना परिसर में लगभग 11 लाख रुपए की लागत से निर्मित शौचालय एवं इण्टर लाकिंग ब्रिक्स रोड के लोकार्पण के दौरान थाना परिसर में मौजूद रहेंगे के बावजूद थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह उपस्थित होने से इन्कार कर दिया था । जिसके कारण लोकार्पण करने के तुरंत बाद ही पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त सहित अन्य सभासद एवं नगर पालिका कर्मी वापस लौट आए थे । जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू ने शासन प्रशासन को भी थाना प्रभारी निरीक्षक के कृत्य की सूचना दे दी थी । इस बाबत पूछे जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू ने कहा कि पर्व को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेगा ।
