कोरोना से डरने की आवश्यकता नही बल्कि सावधानी की जरूरत है – सांसद बी.पी. सरोज
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मछलीशहर के सांसद बी पी सरोज ने कहा कि कोरोना से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है । सावधानी परम आवश्यक है।सांसद ने कहा कि अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें । विशेष आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले । सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी

की अपील का पालन करते हुए दो गज की दूरी बनाकर रखें और मास्क लगाकर बाहर निकले । उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की आवश्यकता नही बल्कि सावधानी की जरूरत है । भारत जीतेगा-कोरोना हारेगा। उक्त बाते वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्रा से एक मुलाकात के दौरान कहा । इस मौके पर सांसद बी.पी. सरोज ने पत्रकार राकेश मिश्रा को गरीबों में वितरण हेतु मास्क और सेनेटाइजर दिया ।
