भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

0 24

जौनपुर (सू0वि) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि बाल श्रमिको एवं उनके परिवारों की सहायता हेतु जनपद जौनपुर में उक्त योजना हेतु 100 कामकाजी बालक/बालिकाओं के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत 08 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे/किशोर/किशोरियाॅ जो अपने माॅ-बाप की मृत्यु, अपंगता अथवा गंभीर असाध्य अस्वस्थता (बीमारी) एवं भूमिहीन होने के कारण कही कार्य करने

हेतु विवश हो जाते है, पात्र है। ऐसे परिवार जहाॅ पिता की मृत्यु के कारण विधवा माॅ ही परिवार की मुखिया है, उनके बच्चे भी योजना के अन्तर्गत पात्र हो सकेगें। पात्र बच्चो की पहचान कर उनके नाम, पते व अन्य विवरण श्रम विभाग, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, चाइल्ड लाइन अथवा विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रेषित किया जा सकता है, जिसपर परीक्षणोपरान्त जिला श्रम विभाग द्वारा चयन की अन्तिम स्वीकृति हेतु सूची उप/अपर श्रमायुक्त को प्रेषित की जायेगी। चयनित बच्चे/किशोर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर सकेगें तथा उसे बालक होने पर रू0 1,000 तथा बालिका होने पर रू0 1,200 प्रतिमाह प्राप्त होगा। कक्षा-8, 9 एवं 10 उर्तीण करने पर रू0 6,000 अतिरिक्त प्रोत्साहन धनराशि दी जायेगी। उक्त योजना के अन्तर्गत सहायता प्राप्त करने हेतु विद्यालय में छात्र/छात्रा की न्यूनतम उपस्थिति 70 प्रतिशत होनी चाहिए होगी। इसके अतिरिक्त लाभार्थी का आधार कार्ड एवं वैद्व बैंक पासबुक आवश्यक होगा। योजना के अन्तर्गत चयनित बच्चों के परिवारों के सदस्यों की पात्रतानुसार अन्य विभागों के कल्याणकारी योजनाओं से भी लाभन्वित कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आम जन से अपील किया है कि अपने आसपास के परिवारों मे से यदि कोई परिवार इस योजना के अन्तर्गत लाभ लेने हेतु पात्र दिखायी दे तो उसका विवरण श्रम विभाग कार्यालय, ढालगर टोला, हिन्दी भवन के पास जौनपुर को उपलब्ध करायें ताकि पात्र परिवारों के बच्चों के उक्त योजना का लाभ प्राप्त हो सकें। उक्त के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय के मोबाईल नम्बर-7275198102 पर सम्पर्क करें।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, बाल संरक्षण सलाहकार यूनीसेफ प्रीतेश तिवारी, तकनीकि रिर्सोस पर्सन श्रमविभाग यूनीसेफ अमीनुद्दीन उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More