भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

रामआसरे प्रजापति को विभिन्न सरकारी योजनाओं का दिलाया गया लाभ – जिलाधिकारी

0 29

जौनपुर (सू0वि) । कोतवाली अंतर्गत शहाबुद्दीनपुर निवासी रामआसरे प्रजापति बोरा सिलकर अपना जीवन यापन करते हैं। पिछले पाँच महीने से उनको कोई कार्य न मिलने के कारण उनको रोजी-रोटी की बहुत दिक्कत होने लगी। उनकी 28 वर्षीय पुत्री आराधना डायरिया, बेडसोल पीलिया जैसी बीमारियों से ग्रसित है जिसका धन के अभाव से इलाज नहीं हो पा रहा था। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के संज्ञान में आने पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जांच रिपोर्ट में बताया गया कि रामाआसरे प्रजापति अत्यंत गरीब और असहाय हैं। उनके सामने जीवन यापन करने की समस्या खड़ी हो गई है, उनकी पुत्री वास्तव में बीमार है जिसका धन के अभाव में इलाज नहीं हो पा रहा है। रामआसरे प्रजापति के पास न ही कोई जमीन है, उनका राशन कार्ड नहीं बना है, विद्युत कनेक्शन, पानी कनेक्शन, गैस कनेक्शन भी नहीं है। न ही उन्हें किसी प्रकार की पेंशन का लाभ मिला है। सिटी मजिस्ट्रेट ने अपनी जांच रिपोर्ट में रामआसरे को तत्काल आर्थिक सहायता एवं जीवन यापन हेतु न्यूनतम आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराएं जाने की संस्तुति जिलाधिकारी से की है। इस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए रामआसरे प्रजापति को तत्काल राशन उपलब्ध कराने, उनका राशन कार्ड बनवाने, बिजली का कनेक्शन, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन तथा उनकी पुत्री का प्राविधानित व्यवस्था के तहत इलाज कराए जाने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में आज जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा रामआसरे प्रजापति के घर जाकर राशन की दो कि उपलब्ध कराई गई। उनकी पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। शीघ्र ही राशन कार्ड बना कर दिया जाएगा तथा उज्जवला गैस योजना के तहत गैस कनेक्शन, विद्युत विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन तथा पेंशन की सुविधा नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएगी। रामआसरे प्रजापति ने इसके लिए जिलाधिकारी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More