भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मुख्यमंत्री ने अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश में अब हर हफ्ते शनिवार व रविवार को सैनिटाइजेशन के लिए रहेगा लॉक डाउन

0 25


मुख्यमंत्री ने अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत अब सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहेंगे तथा शनिवार रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। साप्ताहिक बंदी के दौरान सभी बाजारों की स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन के लिए विशेष कार्यक्रम चलेगा। औद्योगिक इकाइयों को शनिवार व रविवार को सैनिटाइजेशन का कार्य कराने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने कहा सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस-वे,डैम इत्यादि तथा बाढ़ के दृष्टिगत तटबंध की मरम्मत के कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निरंतर किए जाएं।covid-19 के दृष्टिगत इसके बचाव के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए कोविड-19 से रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में घर-घर पहुंचकर सर्वे कार्य किया जा रहा है टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार टेस्टिंग प्रतिदिन करने के निर्देश दिए हैं जनपद कानपुर नगर,देवरिया,कुशीनगर,बलिया,वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत अब सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहेंगे तथा शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी साप्ताहिक बंदी के दौरान सभी बाजारों की स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन के लिए विशेष कार्यक्रम चलेगा उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयां भी शनिवार व रविवार को अपने यहां सैनिटाइजेशन का कार्य करें सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए यहां भी यह भी देखा जाए कि अस्पताल में 48 घंटे के लिए ऑक्सीजन बैकअप मौजूद रहे मुख्यमंत्री जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में ऑनलाइन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस-वे,डैम, बाढ़ के दृष्टिगत तटबंध की मरम्मत के कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निरंतर किए जाएं उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि वर्षा के कारण कहीं भी जलभराव की स्थिति ना बने मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत इससे बचाव के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए लोगों को जागरूक किया जाए कि वह मास्क को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि अब तक 77 हजार राजस्व गांव में स्वच्छता के विशेष अभियान के साथ ही फागिंग कराई जा चुकी है। जबकि 9 हजार नगरीय निकायों के वार्डों में भी फागिंग कराई गई है यह भी अवगत कराया गया कि ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित कर विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि कोविड-19 से रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में घर-घर पहुंचकर सर्वे कार्य किया जा रहा है। इससे जहां एक तरफ लोग कोरोना के संबंध में जागरूक हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इससे संक्रमित लोगों को उपचार भी मिल रहा है।
उन्होंने टिड्डी दल पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रसायन का छिड़काव किए जाने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री जी ने टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार टेस्टिंग प्रतिदिन करने के निर्देश दिए उन्होंने गोरखपुर के मंडलायुक्त को अपने मंडल के सभी जनपदों में कोविड-19 से रोकथाम व संचारी रोगों के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियानों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए बिना लक्षण वाले मरीजों को कोविड-19 के एल्-1 अस्पतालों में भर्ती कराया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने जनपद कानपुर नगर देवरियाकुशीनगर बलिया वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम व वार्ड स्तर पर पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए हैं इनका सदुपयोग कोरोना से निपटने के लिए किया जाए उन्होंने स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री को सभी सी०एम०ओ० से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री को भी सभी मेडिकल कालेजों तथा संस्थानों से संवाद स्थापित करने के लिए कहा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More