भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

प्रवासी मजदूरों के जॉब कार्ड बनवाने में प्रधान समस्या उत्पन्न करें तो प्रधान के खिलाफ करे सख्त कार्रवाई – नोडल अधिकारी

0 24
सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव की सफाई करें – नोडल अधिकारी

जौनपुर (सू0वि) । प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश/नोडल अधिकारी जनपद जौनपुर के0 रवीन्द्र नायक ने गत देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों के साथ संचारी रोग अभियान के तहत कराए जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने विशेष संचारी रोग अभियान के

तहत गांव में चलाए जा रहे सफाई अभियान, एंटी लार्वा का छिड़काव, नाली सफाई तथा जलभराव की समस्या जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 01 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक चलने वाले संचारी रोग अभियान के तहत समस्त गांव में नियमित रूप से सफाई कराएं, जहां भी जलभराव हो वहां एंटी लार्वा की दवा का छिड़काव करें, घर घर क्लोरीन की गोलियां वितरित करें तथा लोगों को संचारी रोग के विषय में जागरूक करें। अगर किसी को डायरिया तथा अन्य कोई समस्या हो तो उसकी तत्काल सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। उन्होंने गांव में जलभराव वाले स्थानों पर स्थाई तथा अस्थाई समाधान क्या किया गया है इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि समस्त खंड विकास अधिकारी ब्लॉक की सीएचसी से प्रत्येक दिन डायरिया के मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त करें। नोडल अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वह एक हफ्ते में इस बात का प्रमाण पत्र मुख्य विकास अधिकारी को देंगे कि सभी गांव की नालियां साफ हो चुकी हैं तथा कम से कम एक सफाईकर्मी प्रत्येक गांव में नियुक्त करें। सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव की सफाई करें, लापरवाही बरतने पर सफाई कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि शहर के नजदीकी गांव में जहां-जहां सड़क किनारे पूरा पड़ा है उसे एक हफ्ते के अंदर उठाना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों पर आर्सेनिक अथवा क्लोराइड की समस्या पानी में हो उन स्थानों को चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा आवश्यक कार्रवाई करें। जिन गांव में आर्सेनिक अथवा क्लोराइड युक्त पानी आता हो वहां आरओ प्लांट लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आयुक्त मनरेगा को निर्देशित किया कि जो प्रवासी मजदूर मनरेगा के तहत कार्य करने के इच्छुक हैं उनके जॉब कार्ड बनाया जाए, अगर किसी गांव में प्रवासी मजदूरों के जॉब कार्ड बनवाने में प्रधान समस्या उत्पन्न करें तो प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, डीसी मनरेगा भूपेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक ग्राम विकास विभाग अरविंद सिंह, अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More