भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

नगर पंचायत मछलीशहर के वार्ड नंबर 6,14 तथा वार्ड नंबर 3 मे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया

0 26

जौनपुर (सू0वि) । नोडल अधिकारी के. रवीन्द्र नायक द्वारा नगर पंचायत मछलीशहर के वार्ड नंबर 6, 14 तथा वार्ड नंबर 03 मे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। वहां पर उपस्थित लोगों से भी सफाई व्यवस्था, फागिंग, छिड़काव की जानकारी की। उपस्थित सभासदों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने बताया कि नगर में प्रतिदिन सुबह एवं रात्रि मे सफाई का कार्य, फागिंग एवं

नालियों में छिड़काव हमेशा कराया जाता है। नगर की साफ सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी है, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाता है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मछलीशहर अमिताभ यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मछलीशहर अनिल कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More