वृक्षों के बिना मानव जीवन कल्पना मात्र- धर्मवीर सिंह

सोहावल-अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं द्वारा मसौधा क्षेत्र भरतकुंड,मऊ शिवाला हनुमान मंदिर ,सोहावल में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला सेवा प्रमुख पुष्कर तिवारी रहे वृक्षारोपण के दौरान उन्होंने ने कहा वृक्षारोपण कर लोगों को संदेश दिया कि वृक्ष मानव जीवन एवं सृष्टि के समस्त प्राणियों के लिए बहुत ही आवश्यक है उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना मानव जीवन कल्पना मात्र है पौधे ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं अतः हम सभी को इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है इसी क्रम में पीपल, बरगद, लीची, आम, नीम सहजन,के पौधे लगाए गए जिला पर्यावरण प्रमुख श्री धर्मवीर जी ने कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत कार्यक्रम है वृक्षों का महत्व हमारे जीवन में सर्वाधिक है अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं उनके विकास एवं सुरक्षा का दायित्व हमारे पूरे समाज का है वृक्षों के महत्व को अधिक से अधिक जनमानस तक पहुंचाने का हमारा दायित्व है इस मौके पर खंड कार्यवाह रजनीश,राजकुमार त्यागी पर्यावरण प्रमुख उमेश जी ,ओमकार जी, जिला गौ सेवा प्रमुख कपिलदेव, प्रवीण सिंह,पवन कौशल, सेवा प्रमुख आकाश जी,अंकित जी उपस्थित रहे।
