आज सुबह 8:37 बजे से 11:22 बजे तक -ग्रहण काल करीब 2 घंटे 45 मिनट लंबा होगा।
दिल्ली । आज 5 जुलाई को पड़ने वाला ग्रहण दुनिया के कुछ ही इलाकों में दिखाई देगा। यह ग्रहण नॉर्थ और साउथ अमेरिका, यूरोप के देशों और पश्चिमी अफ्रीकी देशों में दिखाई देगा। जानकारों के मुताबिक आज 5 जुलाई का चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। चूंकि 5 जुलाई का चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार दिन में है इसलिए यहां के लोगों को दिखाई नहीं देगा। हालांकि यह 2 घंटे 23 मिनट तक रहने वाला ग्रहण होगा।