भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

0 40


अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। इस समय देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला चिकित्साल्य में चल रही व्यवस्था को लेकर आज सुबह जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला चिकित्सालय अयोध्या का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सालय में प्रवेश के साथ सबसे पहले थर्मल स्क्रीनिंग काउंटर पर पहुंचकर स्क्रीनिंग काउंटर पर लगे स्वास्थ्य कर्मियों से सुबह से हुई लोगों की स्क्रीनिंग की जानकारी लिया।इस बीच कर्मी ने 9 लोगों के स्क्रीनिंग होने की जानकारी दिया।जिलाधिकारी ने कहा की हॉस्पिटल में आने वाले प्रत्येक मरीज व तीमारदार को बगैर स्क्रीनिंग के हॉस्पिटल के अंदर प्रवेश न दिया जाए। इसके साथ ही दिल्ली और मुंबई सहित अन्य बाहर के प्रदेशों से आने वाले लोगों का रजिस्टर में नाम व मोबाइल नंबर लिखने का भी निर्देश दिया है।इसके बाद उन्होंने सीएमएस डॉ एके राय के साथ इमरजेंसी वार्ड, सर्जिकल वार्ड, बच्चा वार्ड सहित फीमेल वार्डो का निरीक्षण किया और एक मरीज के साथ एक तीमारदार को ही प्रवेश देने की बात कही तथा बगैर मास्क किसी को चिकित्सालय में प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कहा। चिकित्सालय में कहीं पर भी भीड़ न लगने दिया जाये और एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार को प्रवेश की अनुमति दी जाए जिसकी निगरानी करने की जिम्मेदारी उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिया गया है। चिकित्सालय के वार्डो के साथ संपूर्ण परिसर को समय-समय पर सोडियम हाइपो क्लोराइड से सेनिटाइज करवाते रहने का आदेश दिया है जिससे वायरस के संक्रमण को रोका जा सके।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More