जिलाधिकारी महोदय ने किया जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय का निरीक्षण

अरविंद सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के सीएमएस की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज अयोध्या जिले में भी स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमित होने से बचाने की कवायद शुरु हो गई है।इसी क्रम में आज जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला पुरुष और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया और बिना मास्क वाले तीमारदारों को जिला अस्पताल से बाहर करवाया और मास्क ना लगाने के संदर्भ में नाराजगी भी व्यक्त की तथा निर्देश दिया कि बिना मास्क पहने जिला अस्पताल में प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाए और मरीज के साथ केवल एक ही तीमारदार रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाले की ट्रेवेल हिस्ट्री ली जाए और आने वाले रोगियों के तीमारदारों की भी स्क्रीनिंग कराई जाए। जिससे संक्रमण की तेज होती रफ्तार पर काबू रखा जा सके।
