घरेलू विवाद को लेकर दबंगों ने पति-पत्नी एवं पुत्री को मारपीट कर किया घायल
राकेश दुबे के साथ बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर / पंवारा (जौनपुर) । थानाक्षेत्र के सहनी गांव में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी एवं पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया । घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पंवारा पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी भैयालाल यादव एवं जगदम्बा प्रसाद यादव के बीच घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हो गयी । जिसमें आक्रोषित हो कर जगदम्बा प्रसाद एवं उनके परिजनों ने भैयालाल , उनकी पत्नी शैल कुमारी एवं पुत्री शिल्पा यादव को लाठी-डण्डों से मारपीट कर घायल कर दिया । घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पंवारा पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया । ,जहां चिकित्साधिकारी ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को घर जाने के लिए रवाना कर दिया । पीड़ित भैयालाल यादव ने घटना की लिखित तहरीर पंवारा थाना पुलिस को दे दी है । इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि तहरीर मिली है । तहरीर के आधार पर आरोपी जगदम्बा प्रसाद यादव एवं अन्य के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है । थानाध्यक्ष पंवारा सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफतार कर लिया जाएगा ।
